Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरनगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय स्थित उपजिलाधिकारी कोर्ट में हो रहे नामांकन में सोमवार को अंतिम दिन तक कुल 9 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार की सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर पहुंची भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल ने नामांकन किया। इस मौके पर निषाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह, भाजपा एमएलसी प्रिंशू, बेचन सिंह, माधुरी जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि उर्फ टप्पू, विजय लक्ष्मी मौजूद रहे। वही समाजवादी पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही रचना सिंह पत्नी विरेन्द्र सिंह (बंटी) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अरशद खान, मकसूद अहमद, विरेन्द्र सिंह, जशीम खान समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रही सुमन गुप्ता पत्नी जयप्रकाश गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अनिल गौतम, हरिश्चन्द्र गौतम, विक्रम सिंह विक्की, शाहनवाज आलम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के दावेदारी कर रही फरजाना पत्नी निजामुद्दीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आईएमआई से परमशीला पत्नी रमाशंकर यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। आम आदमी पार्टी से नसीम आरा पत्नी मोहम्मद सलीम ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं निर्दल उम्मीदवार प्रीती गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, सिंधू पत्नी चंद्र शेखर, पूनम जायसवाल पत्नी मनीष जायसवाल ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा। नामांकन कक्ष में पांच लोग ही अंदर जा सके।