Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गोमती सेतु का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कलीचाबाद से प्यारेपुर तक गोमती नदी पर बने सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरराज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने जतायी संवेदना

राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने जतायी संवेदना

जौनपुर धारा, सुइथाकला। भाजपा की राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी सोमवार को क्षेत्र के पूरासम्भलशाह गांव पहुंची। वहां उन्होंने गांव निवासी व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राम अकबाल सिंह के छोटे भाई व जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला सिंह के देवर दरोगा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना जतायी। गौरतलब हो कि दरोगा सिंह को कुछ दिन पूर्व ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिनका लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान विगत 14 अप्रैल को देर शाम निधन हो गया था। निधन की सूचना पर मृतक के आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उसी कड़ी में सोमवार को राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी मौके पर पहुंच संवेदना जताते हुए मृतक के परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी व खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।