जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के कचगांव नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत कार्यालय के समीप स्थित सम्पर्क मार्ग के किनारे नगर पंचायत द्वारा बाजार का कूड़ा कचरा फेके जाने से इस सम्पर्क मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीर कूड़े के बदबू से परेशान थे। उपरोक्त समस्या को गम्भीरता में लेते हुए जब मीडिया कर्मियो ने इस गम्भीर समस्या का खबर चलाया तो खबर चलते ही हरकत में आते दिखा नगर पंचायत खबर का असर ऐसा हुआ की तत्काल जेसीबी लगाकर सम्पर्क मार्ग के किनारे से कूड़ा-कचरा हटवाया गया। खबर चलते ही कुंभकर्णी निद्रा में लीन नगर पंचायत अध्यक्ष सहित विभागीय लोगों का नींद खुल गया जिसका नतीजा देखने को मिला कि जेसीबी लगाकर कचरा सड़क के किनारे से साफ कराया गया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
नगर पंचायत जेसीबी लगाकर हटवाया कचरा

Previous article

