Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरकीचड़ में तब्दील हुआ गांव की सड़क

कीचड़ में तब्दील हुआ गांव की सड़क

  • ग्राम प्रधान से परेशान लोगो ने खुद सड़क पर फैलाया ईंट

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के फत्तूपुर में ठाकुर बस्ती में सूर्य प्रकाश सिंह के घर से संदीप सिंह मास्टर के घर तक प्रधान सड़क मरम्मत हेतु ईंट उखाड़ कर रखवा लिया था। लगभग एक माह से स्थानीय लोगों को आने जाने में कठिनाइयां हो रही थी। रविवार की रात में बरसात होने से कच्ची सड़क पूरी तरह की कीचड़ मिट्टी में तब्दील हो गई। गांव के लोगों की मदद से आने जाने वाले स्कूली बच्चियों व अन्य राहगीरों को सड़क पार कराया गया। जिससे रोश में आए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का बहिष्कार करतें हुए खुद ही ईंट पत्थर को फैलाकर लोगो को आने जाने का रास्ता बनाया। नाराज लोगो ने जल्द से जल्द संबंधित अधिकारी से सड़क मरम्मत की मांग की है। जिसमे शामिल अखिलेश सिंह, शुशील सिंह, सुरेंद्र सिंह, बादल सिंह, बिपिन सिंह आदि लोग रहे।