Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरधान की मड़ाई करते समय थ्रेसर में लगी आग

धान की मड़ाई करते समय थ्रेसर में लगी आग

  • चालीस बोझ धान जलकर हुआ राख
  • मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा स्थित केडी इण्टर कॉलेज के पास धान की मड़ाई करते समय आग लग गयी। आग लगने के बाद काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मोहल्लेवासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इतने किसान का चालीस बोझ धान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार कासिमपुर वार्ड निवासी राहुल यादव पुत्र स्व. रामसबद का केडी इण्टर कॉलेज के पास खेत है जहां पर मंगलवार की देर दोपहर धान की मड़ाई करने के लिए युनुसपुर गांव निवासी तिलकराज गौतम का ट्रैक्टर व थ्रेसर से धान की मड़ाई करा रहे थे। इसी बीच अचानक थ्रेसर से आग की निकली चिंगारी शोला के रूप धारण कर लिया। आग लगने के बाद हल्लागुहार के मौके पर मोहल्लेवासी एकत्र हो गए। मोहल्ले वासियों की मदद से किसी तरह थ्रेसर को ट्रैक्टर से अलग कर आग पा काबू किया गया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक चालीस बोझ धन जलकर राख हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थ्रेसर को ट्रैक्टर से अलग नहीं किया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।