Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 37 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 37 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • पुलिस ने मौके से चार लोगों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, पवांरा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में दलित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर ईसाई धर्म को अपनाने हेतु धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बीच गांव के ग्राम प्रधान सौरभ सरोज पुत्र राममूरत सरोज ने धर्म परिवर्तन की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया, उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद, हेड कान्सटेबल सर्वेश सिंह, आशीष यादव के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और मौके से जितेन्द्र कुमार, शिवकुमार, प्रिन्स कुमार, रतन लाल व महेन्द्र गौतम को गिरफ्तार कर थाने लाये। वहीं पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ मु.अ.सं.136/2023 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।