Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमुक्ति पर्व : आत्मिक स्वतंत्रता का पर्व

मुक्ति पर्व : आत्मिक स्वतंत्रता का पर्व

जौनपुर धारा, जौनपुर। संपूर्ण भारतवर्ष में जहाँ 77वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया वहीं निरंकारी जगत ने इस दिन को आत्मिक स्वतंत्रता पर्व के रूप में मनाते हुए मुक्ति पर्व नाम से सम्बोधित किया। इस अवसर पर देशभर में व्याप्त मिशन की सभी शाखाओं में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए गये एवं इसी क्रम में जौनपुर के मड़ियॉहू पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, पट्टी नरेंद्रपुर, मदरहा, लखमापुर, चंदवक, थानागद्दी, गौरीशंकर, मुंगराबादशाहपुर, दुगार्पार सिकरारा, मीरगंज और नौपेड़वा में भी मुक्ति पर्व समागम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त सम्मिलित हुए और सभी संतों ने जन-जन की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करवाने वाली इन दिव्य विभुतियों के प्रति अपनी भावभीनि श्रंद्धाजलि अर्पित की जिन्होंने मानवता के लिए स्वयं को समर्पित किया।