Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरधरने के दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने दहन किया पुतला

धरने के दूसरे दिन अधिवक्ताओं ने दहन किया पुतला

जौनपुर धारा, जौनपुर। बार काउंसिल के आह्वान पर कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने धरने के दूसरे दिन मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक का जिलाधिकारी कार्यालय पर पुतला दहन किया। बतादे कि हापुड़ जिले में 29 अगस्त को पुलिस प्रसाशन द्वारा निर्दोष एवं निहत्थे अधिवक्ताओं पर किये गये बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं का हुजूम इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट परिसर में चक्रमण कर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, महामंत्री लालबहादुर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, जयंती प्रसाद मिश्रा, विकास पाण्डेय, शशांक तिवारी, अरुण कुमार तिवारी, आलोक शुक्ला, हरिकेश यादव, भुलेंद्र यादव, रविशंकर शुक्ला, समेत संघ के तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।