Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधन स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क

धन स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बनी पक्की सड़क

  • ठेकेदार 9 माह से गिट्टी गिराकर लापता, ग्रामीणों में आक्रोश
  • जर्जर हो चुकी सड़क पर आवागमन बाधित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला विकास योजना से धन स्वीकृत होने के बावजूद भी जुड़ऊपुर-खजुरहट पक्की सड़क का आज तक निर्माण नहीं हुआ। ठेकेदार नौ माह से गिट्टी गिराकर लापता है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। जर्जर हो चुकी सड़क पर आवागमन बाधित है और आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि खजुरहट मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली जुड़ऊपुर-खजुरहट सम्पर्क मार्ग का निर्माण 30 वर्ष पूर्व जिला विकास योजनान्तर्गत हुआ था। निर्माण के कुछ वर्षों बाद उक्त पक्की सड़क जर्जर हो गई। शासन, जिला, तहसील स्तर पर सैकड़ों शिकायती प्रार्थना पत्र देने व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद 10 माह पूर्व सड़क के जीर्णोद्धार के लिये बजट स्वीकृत हुआ। ठेकेदार एक ट्राली गिट्टी व तारकोल गिरा भी दिया। इसके एक माह बाद रात में तारकोल उठा ले जबकि गिट्टी आज तक पड़ी है। लेकिन 9 माह बीत गया ठेकेदार ने कार्य नहीं शुरू कराया तभी से लापता है जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। विभाग व ठेकेदार मिलकर आवंटित धन को आहरित कर बंदर बांट कर चुके हैं। ग्रामीण अयोध्या प्रसाद यादव, रामआसरे सरोज, काशी प्रसाद, अमित सिंह, दिनेश बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, राम फकीर सहित कई दर्जन ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आयुक्त वाराणसी मण्डल व जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये वर्षों से टूटी सड़क का तत्काल निर्माण कराने की मांग की है।