जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़ रोड पर स्थित केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एनएच रोड चौड़ीकरण के अन्तर्गत आने वाले 33केवी विद्युत पोलों को स्थानांतरित करने के लिए पूर्वांचल सिद्दीकपुर जौनपुर टाउन 33केवी सट डाउन रहेगा। इसके अन्तर्गत चौकिया फीडर और वर्ल्ड बैंक फीडर की विद्युत आपूर्ति 28 अप्रैल की दोपहर 12से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने आम जनमानस से अनुरोध है कि विकास के कार्यों में सहयोग करें। इस आशय की जानकारी इं.राम आधार अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय ने दी है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक बाधित रहेगी विद्युतापूर्ति



