जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर लिलहा गांव के पास बुधवार को तड़के सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार टकरा गए। घटना में एक बाइक पर सवार मां बेटे घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मीरमस्त निवासी ऊर्सी अपनी बाइक पर अपनी मां गुड़िया को बैठाकर आजमगढ़ जनपद से बुधवार को तड़के भोर में वापस जौनपुर आ रहा था। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग लिलहा गांव के पास दूसरी तरफ से आ रही एक अज्ञात बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। जिसमे गुड़िया 46 व ऊर्सी 19 घायल हो गए। दोनों को सिर में चोट आई। वही दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी चोरसंड भेजवाया। जहां सीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों घायल मां बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
दो बाइको की टक्कर में मां बेटे हुए घायल

Previous article
Next article


