Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeउत्तर प्रदेशदो दिनों से लापता था किसान....अचानक जमीन में मिला दफन शव...

दो दिनों से लापता था किसान….अचानक जमीन में मिला दफन शव…

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद हमलावरों ने शव को जमीन में दफना दिया. लेकिन जमीन से पैर बाहर ही रह गया ऐसे में जब गांव को कुछ लोग मवेशी चराने गए तो जमीन से बाहर दिख रहे हैं पैरों को देखकर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ मौके पर पुलिस भी पहुंची. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया. मृतक के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए थे जबकि मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था. मृतक की शिनाख्त 2 दिन से लापता बुजुर्ग बिंद्रा के रूप में हुई. मृतक की पुत्री ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

हत्या का सनसनीखेज मामला सिधौली कोतवाली इलाके के अकोहरा का है.पूरे मामले को लेकर का कहना है की किसी खास व्यक्ति के द्वारा ही हत्या की गई है. शव पास के ही खेत में जमीन में दफन हुआ मिला था. पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही है. मृतक बिंद्रा की बेटी का कहना है कि दो दिन पहले पिता जी खेत की रखवाली के लिए गए थे. लेकिन सुबह जब घर नहीं पहुंचे ते अपने बेटे को खेत पर पता करने के लिए भेजा लेकिन कोई पता नहीं चला ऐसे में आस पास को लोगों से पूछताछ करते हुए तलाश शुरू कर दी और जब कहीं कोई पता नहीं चला तो कोतवाली में जाकर अपने पिता के लापता होने की सूचना दर्ज कराई. वहीं पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि जैसे ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खोदकर बाहर निकाला और वृद्ध की शिनाख्त करवाई तो दो दिन से लापता बिंद्रा के रुप में हुई. बिंद्रा शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने वारदात से पहले बिंद्रा के दोनों हाथ पैर बांध दिए थे. वहीं गला भी कपड़े से बंधा हुआ था. घटना को लेकर मृतक की पुत्री ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. हत्या के पीछे किसी खास व्यक्ति का ही हाथ होना बताया जा रहा है.

Share Now...