Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेश की माटी चन्दन है -प्रशान्त मिश्र

देश की माटी चन्दन है -प्रशान्त मिश्र

  • धूमधाम से हुआ मेरी माटी, मेरा देश अभियान का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में विकास खंड शाहगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय एत्मादपुर, प्राथमिक विद्यालय कनवरिया सहित सभी विद्यालयों में बच्चों ने खेत, बाग आदि से मिट्टी लाकर कलश में सुरक्षित रखा देश की माटी से सम्बन्धित गीत का गायन किया। प्रदेश मंत्री एआरपी एसोसिएशन प्रशांत मिश्र ने बच्चों को देश की माटी के प्रति प्रेम पर चर्चा कर प्रेरित किया। बच्चों में देश प्रेम उमड़ रहा था। श्री मिश्र ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के कुशल नेतृत्व में पूरे जनपद एवं खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल के कुशल मार्ग दर्शन में वि.खं. शाहगंज में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया एवं पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक विजय कुमार, उत्तम कुमार, इंसाफ अली, अमित कुमार मौर्य, राम स्वरुप आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।