जौनपुर धारा, जौनपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर करंजाकला द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रभात फेरी कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उनके द्वारा सभी का उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र पाल ने इस अवसर पर बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रेरणादायक योगदान के विषय में अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक और छात्र व छात्राएं सम्मिलित हुए।
― Advertisement ―
निकाली गयी प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा

Previous article
Next article

