जौनपुर धारा,मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड रामनगर के जमालापुर ग्राम सभा के पट्टी गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर पर सात दिवसीय भागवत मूल परायण एवं शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ है। इस भागवत मूल पारायण एवं शतचंडी महायज्ञ में अनंत विभूषित श्री काशी धर्म पिठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज भक्तों को कथा श्रवण प्रतिदिन करा रहे हैं। चौथे दिन भक्त प्रहलाद की महिमा का कथापान कराते हुए महाराज ने कहा कि विष्णु अवतार भक्ति प्रहलाद भगवान का अनंत भक्त था, कहते हैं भगवान केवल देवताओं का ही प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है भगवान सबके प्रिय होते हैं वह केवल देवताओं के ही नहीं। भगवान का देवता और भक्ति में कोई भेदभाव नहीं है। उनको तो केवल भक्ति की आवश्यकता होती है। उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान अनंत काल होते हैं, मद्भागवत की सातवें अध्याय में कहा गया है कि भगवान किसी से भेदभाव नहीं करते उनकी भक्ति जो करता है भगवान उसी के होते हैं। भक्ति में ऐसा सामर्थ्य है कि उनकी कृपा सबको प्राप्त होता है। भगवान शक्ति की रक्षा करते हैं। कथा प्रवचन की प्रारंभ के पूर्व अनंत विभूषित काशी धर्म पिठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के सामने चरण पदुका पूजन बृजराज चौरसिया पत्रकार, लल्लन मास्टर, छोटेलाल सिंह, शिवराम सिंह भोले, रत्नाकर सिंह, महेश सिंह, राम उजागिर, अमित सिंह ‘मिंटू’, मनिंदर सिंह कक्कू’, संतोष सिंह चंचल’, आनंद सिंह डीएम’, सुजीत सिंह शामिल होकर पूजन किया और महाराज जी को माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह भोले ने महाराज जी को अंग वस्त्र भेंट किया। इस मौके पर भीमसेन सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, प्रेमसिंह, विनयकुमार सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, छोटे लाल सिंह, कक्कू सिंह सुमेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दुर्गा माता मन्दिर पर सात दिवसीय भागवत मूल परायण एवं शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ


