Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुकानों का ताला तोड़कर चोरी

दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुतहट्टी चौराहा स्थित गल्ला मंडी में रोड पर ही स्थित अंकुर नमकीन भंडार, सनी साहू, नाई की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखे सामानों को लेकर चम्पत हो गये। कुछ दुकानों का शटर चाड़ कर भी चोरी हुई है। चोरी के बारे में दुकानदारों ने बताया की महज चंद कदम की दूरी पर पुलिस की डूयटी लगी रहती है इसके बावजूद हौसला बुलंद चोरो ने हाथ साफ कर दिया और करीब आठ हजार रुपये का सामान और नकद ले उड़े। एक साथ कई दुकानों पर चोरी होना व्यापारियों के लिए बहुत ही घातक है। व्यापारियों की गाढ़ी कमाई को चोरों द्वारा लूट लिया जा रहा है। यह घटना अत्यंत निंदनीय है जबकि महज 20 मीटर की दूरी पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी सुतहट्टी चौराहे पर रहती है इसके बावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।