- मांग के बावत बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मी रहे हड़ताल पर
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। पहले दिन हड़ताल से उपभेक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ौदा यू पी बैंक एम्पलाई एसोसिएशन, ऑफिसर एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हुई। मांगे पूरी न होने पर 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भीषण गर्मी में बैंक पहुंचने के बावजूद पैसा जमा व निकासी न होने से बैरंग लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक हृदयेश भारती ने बताया कि जनपद में कुल 72 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर रहे जिससे एक दिन में सौ करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ। इस दौरान एंप्लॉयज यूनियन के पदाधिकारी बागेश्वर मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, महेश मोहिते, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र लक्छ्या, हिमाशू, राहुल उत्तम आदि पदाधिकारी की तरफ से संयुक्त रूप एक ज्ञापन बैंक के कॉरपोरेट ऑफिस मुंबई भेजा जा रहा है। इससे पदोन्नति के सापेक्ष रिक्तियों को अधिकारियों के पदोन्नति से भरे जाने की मांग की गई। इसके अलावा प्रतिनियुक्त पर लाए गए प्रायोजक बैंक के अधिकारियों की वापसी, अन्य राज्य के निवासी कार्मिकों को आवास ऋण देने, अवैधानिक रूप से अनुचित श्रम प्रबंधन की प्रवत्ति पर रोक लगाने जैसी मांगे शामिल है। बैंक के कार्यकत अधिकारियों, कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मियों को प्रायोजक बैंक के समान कार्मिकों को दी जाने वाली सुविधाओं, लाभ उपलब्ध कराने की मांग की गई।



