Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुकान का दरवाजा तोड़ 30 हजार नकदी सहित सामान किया पार

दुकान का दरवाजा तोड़ 30 हजार नकदी सहित सामान किया पार

जौनपुर धारा, केराकत। नगर के शेखजादा मोहल्ला स्थित वारसी स्टूडियो के ठीक सामने पान मसाले की दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़ कर चोर तीस हजार रुपए नकदी सहित लगभग आठ हजार रुपये के सामान लेकर चम्पत हो गये। गौरतलब है कि गणेश कुमार चौरसिया निवासी नदौली कस्बे में पान मसाले की दुकान चलाता है। शनिवार को जब वह दुकान पर पहुँचा तो दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और दुकान में रखे कुछ नकदी समेत आठ हजार के पान मसाले चोरी हो गये थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।