जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ताखा पश्चिम गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी 28 वर्षीय रामकुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्नलाल ने शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जब पत्नी कमरे में आई तो अंदर का नजारा देख चीखने चिल्लाने लगी। मौके पर अगल बगल के लोगों ने पहुंचकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Previous article

