जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत गुरुवार को स्थानीय थाने में एक विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर बनाए गए दो आरोपी पति और श्वसुर सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों का चालान कर दिया गया। बता दें कि थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की इकलौती पुत्री पूजा की शादी कुछ महीने पूर्व सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली अन्तर्गत नेवादा गांव निवासी ऋषभ पुत्र शैलेन्द्र से हुई थी। पिछले 22 जून को मायके वालों को पूजा की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर उसके पिता उपचार हेतु शाहगंज ले गए थे, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मामले में पूजा के पिता द्वारा पति ऋषभ और श्वसुर शैलेंद्र के विरूद्ध दहेज हत्या और डीपी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके सन्दर्भ में पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान रविवार को उक्त दोनों आरोपी उपनिरीक्षक सच्चिदानंद और हमराही हेड कान्सटेबल शिवानंद और कान्सटेबल मनीष यादव के हत्थे चढ़ गए। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए हुए दोनों का चालान कर दिया गया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
दहेज हत्या के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article


