जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना में रविवार को घर के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करना, उसमें रखा सामान गायब कर देना, पीड़ित को मारपीट कर धमकी देना, गलत साक्ष्य प्रस्तुत करना और जांच के दौरान पुलिस को दिग्भ्रमित करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित एडवोकेट की तहरीर पर दस पट्टीदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है, तथा पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। खुटहन गांव निवासी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.समरबहादुर सिंह के पुत्र एडवोकेट मनोज सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्हें अपने पैतृक मकान के बंटवारा में एक कमरा मिला था। जिसमें वे वर्षों पूर्व ताला लगाकर खेतासराय बाजार में रह रहे थे। आरोप है कि पट्टीदार अमरनाथ सिंह, आशीष, अनीस, राजेन्द्र, ज्ञानेंद्र, अर्जुन, अरविन्द, पंकज, रितिक और अजय सिंह ने उनके कमरे का ताला तोड़कर भीतर रखा लाखों की कीमत का सामान गायब कर कब्जा जमा लिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पीड़ित उक्त लोग उन्हें मरहट नहर के पास घेरकर मारे-पीटे और मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी भी दिए।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
दस लोगों पर धोखाधड़ी, मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज



