जौनपुर धारा, बरसठी। विजय दशमी पर्व पर मंगलवार के दिन थाना परिसर में थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा ने शस्त्र पूजन कर सभी क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनायें दी। थानाध्यक्ष ने सबसे पहले मां की आरती करने के बाद शस्त्र पूजन किया। इस दौरान बरसठी थाने में भी विधि विधान के साथ शस्त्रों की पूजा की गई।शस्त्र पूजन कार्यक्रम के लिए बरसठी थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा ने बाकायदा शस्त्र सजाकर रखे थे, मौजूद पंडितों ने मंत्र उच्चारण कर शस्त्र पूजन अनुष्ठान संपन्न कराया। शस्त्र पूजा के बाद थाना अधिकारी व कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दशहरे की बधाई दी। थाना प्रभारी गोविन्द देव मिश्रा ने कहा कि हम सभी सुरक्षा के साथ दशहरा का त्योहार मना रहे है, साथ ही प्रेम और सदभाव से इस त्योहार को मनाने की अपील की। इस मौके पर एसआइ धर्मदेव, राजकुमार यादव, रामनारायण गिरी, बासुदेव साहनी, अजय चौबे, जगनारायन सिंह आदि लोग मौजूद थे।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
दशहरा के दिन थानाध्यक्ष ने किया शस्त्र पूजन



