Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदवा व्यवसायी हत्या व लूटकांड का एक आरोपित चढ़ा एसटीएफ नोएडा के...

दवा व्यवसायी हत्या व लूटकांड का एक आरोपित चढ़ा एसटीएफ नोएडा के हत्थे

  • वर्ष 2014 में हुये भीषण कांड से पूरा नगर आ गया था दहशत में
  • परिवार के सभी सदस्यों को मरणासन्न कर लूट ले गये थे जेवर व नकदी
  • दो लोगों की हुई थी हत्या, परिवार को न्याय की जगी आस

जौनपुर धारा, शाहगंज। बाबरिया गैंग के दो अपराधियों की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी के चलते नगर में हुये वर्षों पूर्व बेहद दर्दनाक हादसे की याद ताजा कर दिया। नगर के बहुचर्चित कच्छा बनियान गिरोह ने लूट के बाद दो-दो हत्याओं को अंजाम दिया था। घटना में संलिप्त बग्गा उर्फ शहादत उर्फ मुन्ना को मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में एसटीएफ नोएडा ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व यह लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था लेकिन फर्जी जमानतदार खड़ा कर लखनऊ जेल से रिहा हो फरार हो गया। तबसे एसटीएफ तलाश कर रही थी। पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश पुन: नोएडा एसटीएफ के चंगुल में फंसा है।

बताते हैं कि वर्ष 2014 को 23-24 अप्रैल की रात दवा व्यवसायी के घर आफत बन टूटा कच्छा बनियान गिरोह द्वारा घर में सो रहे पूरे परिवार को मरणासन्न कर लूटपाट किया गया। घटना में व्यवसायी की पत्नी व पुत्री को जान गंवानी पड़ी। मालूम रहे खुटहन रोड निवासी दवा व्यवसायी धीरज सिंह के परिवार को गिरोह ने निशाना बनाया था। गिरोह के सदस्यों ने आधी रात को सोने के दौरान परिवार पर लाठी डंडे व लोहे की राड से प्रहार कर मरणासन्न कर लूटपाट किया। उस दौरान धीरज सिंह, पत्नी सुमन सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, भाई विवेक सिंह, भयोहू रेनू सिंह, भतिजा अंकुर सिंह घर पर थे। लुटेरों द्वारा किये गये कांड से मरणासन्न पूरा परिवार हास्पिटल पहुंच गया। उधर आरोपित किसी तरह पकड़ में आते हैं तो फर्जी जमानत दार खड़ा कर जेल से बाहर आ फरार हो जाते हैं। पीड़ित वादी रेनू सिंह ने नवागत पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मांग की है कि इस बार ऐसा न होने पाये और बचे आरोपित भी जेल जाये तभी परिवार को आठ साल बाद न्याय मिल पायेगा। वहीं इस बावत प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय से जब पूछा गया तो उन्होंने कहाकि घटना की गम्भीरता को देखते हुए मथुरा जेल में बंद बग्गा को रिमांड पर लेने हेतु वारंट तलब कराया है।