Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार की रात रेलवे ट्रैक पार करते समय मोबाइल से बात करना युवक के लिए भारी पड़ गया। घटना के फलस्वरुप ट्रेन के धक्के से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि गोपालपुर गांव निवासी प्रिंस मौर्य 19 पुत्र सियाराम सोमवार की रात गांव के बगल से गुजरे जौनपुर-गाजीपुर रेलवे ट्रैक को पार करते समय मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे धक्का मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन का धक्का इतना जोरदार था कि प्रिंस लगभग 60 फीट दूर जाकर गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर के इकलौते कमाऊ पूत की मौत से परिवार में कोहराम मचा रहा।