जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी कृष्णा राय पुत्र उमेश राय को पुलिस ने सोमवार की शाम सात बजकर चालीस मिनट पर हरिकरन पट्टी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिव प्रसाद यादव मय पुलिस बल के साथ अभियुक्त को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हे.का. जयप्रकाश यादव, हरिंदर कुमार, का. निक्कू चौधरी, भूपेश कुमार मौजूद रहे।



