Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदर्शन करने जा रहे चार दोस्तों की कार बलेरो से हुई टक्कर...

दर्शन करने जा रहे चार दोस्तों की कार बलेरो से हुई टक्कर एक की मौत, तीन गम्भीर

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। खाटू श्याम जयपुर राजस्थान दर्शन करने जा रहे चार दोस्तों की कार की बलेरो से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गम्भीर हालत बनी हुई है जो जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात एक बजे की है, 23 मार्च को मुंगराबादशाहपुर से हर्षित केशरी निवासी आदर्श कालोनी स्टेशन रोड, शिवम् सोनी निवासी साहबगंज, शिवम उमरवैश्य निवासी नईबाजार व बलेनो वाहन मालिक शेबू उमरवैश्य निवासी सीडा सतहरिया मथुरा, वृंदावन और खाटू श्याम जयपुर राजस्थान दर्शन के लिए निकले। मथुरा, वृंदावन मन्दिरों के दर्शन पूजन करने के बाद चारों दोस्त खाटू श्याम मंदिर जयपुर राजस्थान दर्शन के लिए निकले। वाहन शेबू उमरवैश्य चला रहे थे। आगे की सीट पर हिर्षत केशरी बैठे हुए थे। जयपुर के पास एक टर्निंग प्वाइंट पर बलेनो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे के बाद कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और चारों युवकों को गाड़ी से बाहर निकल कर जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह 8बजे हर्षित केशरी की मौत हो गई। जबकि शिवम सोनी, शिवम उमरवैश्य व शेबू उमरवैश्य को गम्भीर हालत में जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को रात दो बजे हुई तो घर में मातम छा गया। परिवार के सदस्य जयपुर राजस्थान के लिए निकल गए हैं।