Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरदरोगा जी चोरी हो गई...

दरोगा जी चोरी हो गई…

थाने के गेट से पुलिस का सरकारी वाहन उठा ले गये बेखौफ चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में अपराधी और चोर किस तरह बेखौफ हो गए हैं इसका ताजा उदाहरण बुधवार को लगभग साढ़े तीन बजे देखने को मिला। आम आदमी के वाहनों की चोरी और लूट की घटनाएं रोज होती हैं लेकिन थाने के सामने से सरकारी गाड़ी चोरी हो जाए यह अपने आप में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है। कई वर्ष पूर्व एक फिल्म आयी थी जिसमें एक गाना था दरोगा जी चोरी हो गयी.. लेकिन यहां तो दरोगा का ही सरकारी वाहन चोरी हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप सा मचा हुआ है। पुलिस ने इस घटना को दबाए रखा लेकिन जब थानेदार का सरकारी वाहन चोरी होने की खबर मीडिया में फैली तो पुलिस महकमा बैक फुट पर आ गया। सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष लाइन बाजार जिस सरकारी टाटा सूमो से चलते थे, उसी सूमो को किसी ने बुधवार को थाने के सामने से उड़ा दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है लेकिन गुरूवार की देर शाम तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल सकी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक वाराणसी जिले के पिंड्रा बाजार तक गाड़ी की लोकेशन मिली थी, उसके बाद की लोकेशन जुटाने में पुलिस के कई अधिकारी और सर्विलांस टीम लगी हुई है। घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अधिकारी मीडिया के सामने कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। घटना के बाद से कई पुलिस अधिकारियों ने सीयूजी नंबर उठाना बंद कर दिया है। पुलिस कप्तान अजय साहनी के सीयूजी नंबर पर काल करने पर उनके पीआरओ ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और एसपी सिटी या सीओ सिटी से बात कर लें। प्रदेश में थाने के सामने से सरकारी गाड़ी चोरी होने की सम्भवत यह पहली घटना है।