Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने लाठी डंडे से की पिटाई, मां बेटे सहित सात घायल

दबंगों ने लाठी डंडे से की पिटाई, मां बेटे सहित सात घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक घाट पुरवे में शनिवार रात पैसे के विवाद में गोलबंद होकर आए दबंगों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे मां बेटे सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने महिला सहित पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृजेश कुमार नाविक अपने मामा लल्लन के साथ रात आठ बजे घर से थोड़ी दूर स्थित दुकान पर गुटका लेने गए, जहां पहले से बैठे दबंगों ने पैसे के विवाद में बृजेश को गाली दिया। मना करने पर विवाद बढ़ा तो दबंगों ने अन्य साथियों को बुला कर लाठी डंडे से मामा भांजे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर झगड़ा छुड़ाने पहुंची बृजेश की मां मीरा देवी व विशाल, विकास, अनुराग, अमरनाथ की भी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी डोभी पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने 25 वर्षीय बृजेश व 27 वर्षीय विकास पुत्र पारस नाविक, 50वर्षीय मीरा देवी पत्नी पारस,35 वर्षीय अमरनाथ पुत्र लालता निवासी कबूलपुर, जफराबाद, 16वर्षीय अनुराग पुत्र लल्लन निवासी मुफ्तीगंज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।