Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरआशुतोष जायसवाल बने जेसीआई जौनपुर के 60वे अध्यक्ष

आशुतोष जायसवाल बने जेसीआई जौनपुर के 60वे अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को जेसीआई की चुनाव प्रकिया निवर्तमान अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी डा.संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की शाम नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में 2024 के अध्यक्ष के चयन के लिये एक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम संस्था उपाध्यक्ष सौरभ बरनवाल द्वारा आस्था पाठ करके किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, के.के.जायसवाल, राकेश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, गौरव सेठ, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता ने चयन प्रकिया के विषय में विस्तार से बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष जायसवाल को 2024 के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए स्वीकार किया गया जिसकी घोषणा अध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2024 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह विश्वास दिलाया कि आने वाला 2024 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। सदन में उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर नये अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल का भरपूर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई दिया। इस कार्यक्रम में नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल, हफिज शाह, संतोष अग्रहरि, अजयनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, शिवेंद्र सेठ, संदीप सेठी, हर्ष विक्रम सिंह, विशाल तिवारी, सर्वेश जायसवाल, भरत सेठ, अभिषेक बैंकर सहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव आकाश केसरवानी ने किया।