― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरदबंगों ने दूल्हा उनके भाई व जीजा को मारकर किया घायल

दबंगों ने दूल्हा उनके भाई व जीजा को मारकर किया घायल

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौदी गांव में दबंगों ने मारपीट कर तीन को घायल कर दिया। एक की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर  सूचना पर मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायलों को करंजाकला पीएचसी मेडिकल के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र करौदी गांव निवासी दुर्गेश राजभर पुत्र स्वर्गीय बाबू लाल राजभर की गुरुवार को शादी थी बारात करौदी से भदेठी राजेंद्र राजभर के घर गई थी। बारात में डीजे डांस को लेकर गांव के कुछ दबंग लोगों ने दूल्हा के भाई से मारपीट कर लिया। वहां मौजूद लोगो ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया।  शुक्रवार की सुबह बारात से लौटे दूल्हा दुर्गेश राजभर और उसके बड़े भाई नरेश राजभर और रिश्तेदार घर पर पूछने के लिए चले गए इसी बात को लेकर दबंगों ने लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। जिसमें दूल्हा दुर्गेश राजभर 25वर्ष बड़े भाई नरेश राजभर 32वर्ष जीजा रविंद्र राजभर 40वर्ष को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी होते ही परिजन पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दिये। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए करंजाकला पीएचसी भेज दिया। वहीं दूल्हे के बड़े भाई नरेस राजभर और दूल्हा दुर्गेश राजभर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। करौदी गांव में मारपीट को लेकर तनाव बना हुआ है। तहरीर लेकर पुलिस करौदी गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए दवीश दे रही है, वहीं दबंग घर छोड़कर फरार हैं।

Share Now...