Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरथेरेपी विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन

थेरेपी विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में सेप्टीसीमिया एवं बैक्टीरियोफेज थेरेपी विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. गोपालनाथ ने कहा कि एंटीबायोटिक के प्रति विभिन्न रोगों के कारकों में प्रतिरोध के कारण छोटी सी बीमारी भी खतरनाक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम पुन: 1940 के प्री एंटीबायोटिक के दौर से गुजर रहे हैं तथा गंगा के पानी में पाए ज्ााने वाले बैक्टीरियोफाज के कारण गंगा का पानी विभिन्न बीमारियों के जीवाणु को मारने में सक्षम है। संचालन एसपी तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो.वंदना राय, प्रो.राम नारायण, प्रो.प्रदीप कुमार, डॉ.मनीष कुमार गुप्ता, डॉ.ऋषि, डॉ.प्रभाकर सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...