Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथाने में बने नवनिर्मित मन्दिर में एसपी ने मूर्तियों की करायी प्राण...

थाने में बने नवनिर्मित मन्दिर में एसपी ने मूर्तियों की करायी प्राण प्रतिष्ठा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना परिसर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर बने नवनिर्मित मन्दिर में भगवान शिव सहित हनुमानजी,गणेशजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गयी। एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली गयी थी व वरुण पूजन व वेदी पूजन किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुख्य यजमान के रुप में पहुंचे एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा व सीओ अजीत सिंह चौहान द्वारा प्रकाण्ड विद्वानों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के दौरान विधि-विधान से पूजन कराया गया। इसके पूर्व मन्दिर परिसर में बुधवार से ही मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंडित सुधाकर मिश्र व मुख्य आचार्य पं.लल्लू लाल तिवारी द्वारा दो दिनों तक पूजन किया गया। सुबह भव्य सजावट के साथ रथ पर शिवलिंग, गणेशजी, बजरंगबली, राधा-कृष्ण की मूर्तियों को थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया व पुलिसकर्मियों द्वारा सरायबीका, पवांरा तक भ्रमण कराते हुए पुन: थाना परिसर नवनिर्मित मन्दिर पहुंचा। जहां एसपी व सीओ द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान पूजन पश्चात प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी। उसके बाद एसपी ने थाना परिसर में बने नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। पवांरा थाना परिसर में मिशन शक्ति योजना के तहत नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने लोकार्पण व फीटा काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से उन पीड़ित महिलाओं को अपनी बात कहने का अधिकार मिलेगा जो पुरुषों के सामने अपनी व्यथा को सही से नहीं रख पाती थी। उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में महिला कान्सटेबल ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएंगी। इसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष सिकरारा राजाराम द्विवेदी, थानाध्यक्ष मछलीशहर यजुवेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानन्द रजक सहित क्षेत्र के समस्त सभ्रान्तजन मौजूद रहे।