जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव मे शुक्रवार की सुबह प्रधान पिता के ऊपर गांव के ही मनबढ़ युवकों द्वारा तमंचा से हमला किया गया। जिसमे वह बाल-बाल बच गये। वहीं घटना की सूचना पर कोतवाल मडियाहूँ विनय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुचे व घटना की जांच की और तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। बताया जाता है कि सेऊर गांव के प्रधान प्रिंसू सिंह के पिता अशोक सिंह गांव के नवनिर्मित अमृत सरोवर पर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम मे भाग लेने जा रहे थे तभी उक्त गांव के रहने वाले राजेश उपाध्याय ने अपने घर के सामने कुछ बात करने के लिए हाथ देकर अशोक सिंह की बाईक को रोका तभी उनका पुत्र ओम उपाध्याय बुलेट स्टार्ट कर एक हाथ से हमे धक्का देकर तमंचा निकाल कर जान से मारने की नियत से फायर करना चाहा तब हमने उसके हाथ को पकड़ कर उपर करते हुए शोर मचाया आसपास के लोगों को आता देख राजेश उपाध्याय तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए लड़के की बुलेट पर बैठ कर भाग गया। इस सम्बन्ध में कोतवाल विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

