Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने दिया धरना

थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने दिया धरना

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एकौना गांव में तीन भाइयों के बीच चल रहे भूमि विवाद में थानाध्यक्ष द्वारा एक पक्ष का साथ दिए जाने तथा बाकी दो पक्षों को अपना मकान निर्माण नहीं किए जाने का आरोप लगाकर दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया। हालांकि थानाध्यक्ष द्वारा लेखपाल को बुलाकर नापी करवाने तथा मामले का निस्तारण करने के आश्वासन पर 2 घंटे बाद ग्रामीण मान गए।

एकौना गांव निवासी स्व. श्रीराम यादव, हरी लाल यादव तथा सियाराम यादव तीर भाइयों की साझे में जमीन है। आरोप है की बगैर कागजी बंटवारा किए हरिलाल उस विवादित जमीन में अपना मकान बनवा रहे थे तथा स्व. श्री राम के पुत्र धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र यादव तथा सियाराम यादव जब अपना मकान बनवाना चाहते थे तो उनको रोक दिया जा रहा था। तीन-चार दिन से पीड़ित पक्ष थाने पर मामले की जांच के लिए गुहार लगा रहे थे परंतु ग्रामीणों का आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा हरिलाल का पक्ष लेते हुए उनके मकान का निर्माण करवा रहे थे तथा बाकी दोनों लोगों के निर्माण पर रोक लगवा दिया था। जब पीड़ित थाने पर जाता था तो उन्हें डांट फटकार कर भगा दिया जाता था जिससे आक्रोशित धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, संतोष साहू, विनय मिश्रा, कुमकुम, दिलीप त्रिपाठी, कमलेश राय, अजीत सोनकर तथा पन्ना यादव इत्यादि ग्रामीणों ने गुरुवार को लगभग 11 बजे थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे बाद थानाध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बुलाया तथा आश्वासन दिया कि किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर विवादित भूमि का बराबर हिस्सों में बंटवारा करवाया जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना धरना खत्म कर दिया।

  • भाजपा कार्यकर्ता ने भी मारपीट का लगाया आरोप

गौराबादशाहपुर। एकौना गांव की विवादित भूमि पर जबरन निर्माण के विरोध में किए जा रहे थाने पर विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ता पन्ना यादव ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद जब सभी ग्रामीण वापस जाने लगे तो थानाध्यक्ष ने उनको रोक लिया तथा सबके जाने के बाद उनके साथ जमकर गाली-गलौज की और मारपीट की तथा धमकी दिया कि ज्यादा नेतागिरी करोगे तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे। बाद में बाहर निकले भाजपा कार्यकर्ता पन्ना यादव ने चोरसंड अस्पताल में जाकर अपना मेडिकल करवाया तथा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।

Share Now...