Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरकुटीर चक्के व एकेएस सतना के बीच 6 वर्षों के लिए हुआ...

कुटीर चक्के व एकेएस सतना के बीच 6 वर्षों के लिए हुआ करार

  • दोनों संस्थाओं में एक-दूसरे के शिक्षक किये जायेंगे आमंत्रित

जौनपुर धारा, जौनपुर। ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना एवं कुटीर पीजी कालेज चक्के के साथ एमओयू सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रोफेसर डॉ.रमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 6 वर्षों के लिए यह करार हुआ है जिसमें दोनों संस्थाओं में एक-दूसरे के शिक्षक शिक्षण कार्य करने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। शिक्षक तथा शोध छात्र दोनों संस्थाओं में उपलब्ध प्रयोगशालाओं का उपयोग एवं शिक्षक शोध छात्र परियोजनाओं का संचालन भी कर सकेंगे साथ ही कान्प्रâेंस सिंपोजियम वर्कशॉप सेमिनार आदि का संयुक्त रूप से आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से राज्य और केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय अनुदान प्राप्त करके उच्च स्तरीय शोध कार्य संपन्न कर सकेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. आरएस त्रिपाठी साक्षी के रूप में, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय, डॉ. शैलेंद्र यादव विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान एवं कुटीर पीजी कॉलेज की तरफ से डॉ. अमरेश कुमार लेफ्टिनेंट, डॉ. चित्रसेन गुप्त एसोसिएट प्रोफेसर रसायन विज्ञान ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। दोनो संस्थाओं के मध्य हुए अनुबंध पर प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर राजेश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। उक्त अवसर पर डॉ. अनुज कुमार शुक्ल, डॉ. देवेश सिंह, शशिकांत यादव,  धर्मेंद्र दुबे, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण प्रताप दुबे आदि लोग मौजूद रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में  महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अजयेन्द्र  कुमार दुबे, पूर्व कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर डॉ. डीडी दुबे, मंत्री श्रीभूषण मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए ए.के.एस. विश्वविद्यालय सतना एवं कुटीर पीजी कॉलेज चक्के के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा 6 वर्षों के लिए हुए करार को एक नई उपलब्धि बताते हुए कहा कि शिक्षक एवं शोध छात्रों को दोनों संस्थाओं में सहभागिता होने पर महाविद्यालय एक नया आयाम स्थापित करेगा।