― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथाना प्रभारी ने बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण

थाना प्रभारी ने बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण

  • स्टेट बैंक का गार्ड नहीं खोल पाया गन

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली थाना प्रभारी आदेश त्यागी ने सोमवार को कस्बा क्षेत्र के स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, एलआईसी सहित अनेक बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक में लगे सायरन, सीसी टीवी कैमरे तथा वहां तैनात गार्डो के गन की जांच की। अधिकांश बैंकों में हूटर सही मिला लेकिन स्टेट बैंक के दो गार्डो में एक गार्ड गामा यादव की गन फेल मिली। थाना प्रभारी के सामने गामा यादव न तो गन खोल पाए न कारतूस ही लोड कर पाए। जबकि दूसरे गार्ड पंचरत्न चौबे का गन ठीक मिला लेकिन कारतूस का रख रखाव ठीक नहीं था। जिस पर उन्हें समुचित रख रखाव का सुझाव दिया।

Share Now...