जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमोध गांव में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से अजय यादव के गेहूं के खेत में आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर गांव के लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और गांव वालों की मदद से आग बुझाने में सफल हुई लेकिन तब तक खेत में लगभग चालीस बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
आग लगने से चालीस बोझ गेहूं जलकर राख

Previous article
Next article

