दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने अपने बेहतरीन गानों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया है। 91 साल की गायिका की प्यारी आवाज से पूरा देश दीवाना है। अब आशा भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में वह करण औजला के हिट सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ को गाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ना सिर्फ ये सॉन्ग गाया बल्कि इस गाने में विक्की कौशल के हुक स्टेप्स को भी रिक्रिएट किया है। आशा भोसले का ये अंदाज देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हो रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।वहीं, करण औजला ने भी आशा भोसले को लेकर रिएक्शन दिया है। आशा भोसले दुबई के एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं और इस दौरान उन्होंने हिट सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वो यहीं नहीं रुकीं और खुद भी इस पर डांस किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि आशा भोसले स्टेज पर माइक लेकर खड़ी हैं और सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ को गा रही हैं और इसके बाद उन्होंने इसका हुक स्टेप भी किया है। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। आशा भोसले के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ के सिंगर करण औजला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिएक्शन दिया है। बताते चलें कि इसी साल रिलीज हुई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के गाने ‘तौबा तौबा’ को काफी पसंद किया गया था।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
तौबा-तौबा गाने पर डांस करती आशा भोसले का वीडियो वायरल

Previous article

