― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeमनोरंजनपूरे परिवार के साथ अपने दोस्त के घर शादी में दिखे अभिषेक

पूरे परिवार के साथ अपने दोस्त के घर शादी में दिखे अभिषेक

बॉलीवुड की पॉपुलर बच्चन फैमिली यानी अमिताभ बच्चन का परिवार हाल ही में एक शादी समारोह में नजर आया है। अमिताभ बच्चन की फैमिली ने कपल को आशीर्वाद दिया और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन के उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए। इन स्टार्स के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीरो के लेकर बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे। वहीं, इस तस्वीर में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर ध्यान दिया कि ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के मुताबिक हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने खास दोस्त राजेश यादव के बेटे रिकिन की शादी में पहुंचे थे। यहां पर अमिताभ बच्चन के साथ साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन को भी स्पॉट किया गया। तस्वीर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन देसी अवतार में दिख रहे हैं। तस्वीरों में पूरा बच्चन परिवार पूरी शान के साथ पोज देता नजर आ रहा है। बच्चन परिवार के इस अंदाज ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर बीते कई महीनों से लोग बातें हो रही हैं। लोगों को लगता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हो चुका है और दोनों ये बातें छिपा रहे हैं। वहीं,हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंशन में अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे थे। इस इवेंट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने आकर तलाक की खबरों पर ताला लगा दिया था। फिलहाल, सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर इस कपल को लेकर तमाम तरह की कयासबाजी करते रहते हैं।

Share Now...