पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 4’ की विनर रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी शोबिज इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, और उनकी अपनी मां की तरह जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके वीडियोज और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पलक तिवारी अक्सर चर्चा में रहती हैं और वहीं उनके सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अफेयर की अफवाहें आती रहती हैं। अब श्वेता तिवारी ने बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि इस तरह की अफवाहों से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता है। श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी पलक तिवारी की डेटिंग रूमर्स पर बात की है। बेटी की की डेटिंग की अफवाहों पर परेशान होने के सवाल पर श्वेता तिवारी ने कहा,’अफवाहें मुझे परेशान नहीं करती हैं, मुझे अहसास हो गया है कि लोगों की मेमोरी सिर्फ 4 घंटे होती है। उसके बाद लोग चीजों को भूल जाते हैं तो मैं परेशान क्यों रहूं? हर अफवाह के मुताबिक, मेरी बेटी हर तीसरे शख्स को डेट कर रही है और मैं हर साल शादी कर रही हूं। मैंने पहले से ही तीन शादी कर रखी हैं। अब ये चीजें मुझपर असर नहीं डालती हैं। जब सोशल मीडिया नहीं तो कुछ जर्नलिस्ट ने कभी किसी के बारे में अच्छा नहीं लिखा। एक्टर्स के बारे में सिर्फ निगेटिविटी लिखी जाती थी। श्वेता तिवारी ने बेटी पलक तिवारी के द्वारा ट्रोलर्स से डील करने के सवाल पर कहा,’एक्ट्रेस की बेटी होने के कारण उन्होंने हमेशा मुझे दखा है कि मैं अफवाहों से कैसे डील करती हूं। वह जब बड़ी हो रही थी तब मेरे पर भी काफी चीजें लिखी गईं लेकिन मैंने उन्हें डील किया। अब वह जानता हैं कि हर ट्रोलर्स के साथ कैसे डील करना है और वो समझदारी से इनसे बाहर आती है। ‘पलक तिवारी के अनकॉन्फिडेंट होने के सवाल पर श्वेता तिवारी ने कहा, वैसे तो वो ट्रोलर्स का सामना कर लेती है, लेकिन अगर कभी उसका आत्मविश्वास डगमगाया बस उसी पल से मैं डर जाती हूं।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
बेटी पलक-इब्राहित अली खान के अफेयर का श्वेता ने बताया सच



