Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरतीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर निविदा व लाइन मैन...

तीन माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर निविदा व लाइन मैन हड़ताल पर

  • अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी

मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के संविदा विद्युत कर्मियों ने विद्युत उपकेन्द्र मछलीशहर पर इकट्टा होकर अपनी आठ सूत्री मांगो को लेकर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन करने की की चेतवानी दी। तहसील क्षेत्र के मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज, पंवारा, बरईपार, बंधवा, जमालपुर, मछलीशहर नगर क्षेत्र में संविदा पर कार्यरत विद्युत कर्मियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर नगर के विद्युत उपकेन्द्र का मांगपत्र के साथ घेराव किया। विद्युत कर्मियो के अनुसार पूर्व में दिए ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। हम लोगों को विभाग की तरफ से सिर्फ कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। विद्युत कर्मियों ने आई डी जॉब कार्ड नहीं बनाने के साथ तीन महीने से एक भी रुपए वेतन भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। इसके अलावा विभाग द्वारा विद्युत कर्मियों को कार्य करते समय किसी तरह का सुरक्षा उपकरण नहीं देने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा विद्युत कर्मियों ने न्यूनतम वेतन 18000 से बढ़ाकर 25000रुपए करने की मांग की। इस दौरान राम पाल यादव, महेंद्र कुमार, विजय कुमार यादव, राजेश चौरसिया, सभाजीत पाल, विपिन कुमार, महेंद्र कुमार, चंद्रबली पाल, रंजीत कुमार, जुम्मन अली सहित दर्जनों निविदा कर्मी उपकेंद्र पर मौजूद रहे।