Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरतिलकधारी महाविद्यालय में प्री पीएचडी कोर्स वर्क सत्र के संचालन की तिथि...

तिलकधारी महाविद्यालय में प्री पीएचडी कोर्स वर्क सत्र के संचालन की तिथि घोषित

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जनपद के महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं गृहविज्ञान विषयों में पीएचडी सत्र 2022 2023 में प्रवेशित शोध छात्रों के कोर्सवर्क से संबंधित अध्यापन कार्य महाविद्यालय में 24 जुलाई  से संचालित होना है। उक्त से संबंधित सभी नवप्रवेशित शोधार्थी अपना कोर्सवर्क फॉर्म पूर्ण करते हुए दिनांक 22 जुलाई तक महाविद्यालय में जमा करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त के संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य/समन्यवक प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाएं प्रत्येक सप्ताह में अधिकतम 5 दिन संचालित होंगी एवं विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित की जा सकती है साथ ही सह समन्यवक डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि कक्षाएं मिश्रित मोड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में महाविद्यालय में शिक्षा भवन के प्रथम तल पर वाणिज्य संकाय में रूम न0 105 में 1.30 बजे से संचालित होंगी।