बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनने वाली अगली धमाकेदार फिल्म ‘किल’ का धांसू ऐलान कर दिया है। इस मूवी के साथ एक्टर लक्ष्य फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस तान्या मानिकतला की भी ये पहली बिग बजट एक्शन थ्रिलर मूवी है। जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वो विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मुंबईकर में नजर आई थीं। इन दोनों सितारों के साथ ही फिल्म में राघव जुयाल भी एक दमदार किरदार में दिखेंगे। फिल्म का धांसू टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। जो थ्रिल और एक्शन से भरपूर है। रिलीज हुआ टीजर इतना दमदार है कि फैंस इसे देखने के बाद इसकी रिलीज के लिए बेसब्र हो जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिलीज हुए करण जौहर की अपकमिंग मूवी किल के टीजर में लक्ष्य और तान्या एक दूसरे संग रोमांटिक मूड में दिखते हैं। इसके बाद ये दोनों एक ट्रेन का सफर करते हैं। जहां दोनों एक दूसरे को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बात करते हैं। तभी ट्रेन में कुछ गुंडों की एंट्री होती है। जो यात्रियों को परेशान करते हैं। इसके बाद लक्ष्य का धमाकेदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है। 1 मिनट 20 सेकेंड के इस टीजर में इसके बाद लक्ष्य एक-एक करके दुश्मनों की हड्डियां चटकाते दिखते हैं। रिलीज हुआ फिल्म का टीजर इतना जबरदस्त है कि दर्शकों की रूह कांप जाएगी। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक रात… एक ट्रेन… एक वजह मारने की… किल।’ इस मूवी को मेकर्स 5 जुलाई 2024 के दिन रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज से ठीक 3 महीने पहले जारी किया गया है। फिल्म के साथ लक्ष्य का बॉलीवुड डेब्यू होगा। इससे पहले वो जाह्नवी कपूर, कार्तिक आर्यन और करण जौहर की बंद पड़ी फिल्म दोस्ताना 2 का भी हिस्सा थे। ये फिल्म बनते-बनते ठंडे बस्ते में चली गई।
― Advertisement ―
ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत
ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
ताबड़तोड़ एक्शन सीन्स के साथ करण जौहर ने किया बड़ा धमाका



