Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतमंचे के साथ एक गिरफ्तार

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। रविवार को पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बरऊद गांव के पास से तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करने का मामला सामने आया है। जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय को भेज दिया गया। बताया जाता है कि रविवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी सुनील कुमार व हमराहियों द्वारा चौकी सरायमोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के बरऊद के पास तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी पहचान पड़ोसी जिला सुल्तानपुर के करौदी थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरूआ गांव निवासी सुनील यादव पुत्र रामकेवल के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया।