Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजल्द हो सकता है सात लाख की चोरी का खुलासा

जल्द हो सकता है सात लाख की चोरी का खुलासा

  • ढाई वर्ष पूर्व हुई थी चोरी, कुछ सामान हुआ बरामद, मुख्य आरोपित की तलाश जारी

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हुसेपुर बाजार से लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई सात लाख रुपये के समान की चोरी का खुलासा जल्द होने की सम्भावना है। कुछ सामान भी बरामद हो चुका है। मुख्य आरोपित की तलाश है। नत्थनपुर गांव निवासी अवधेश राजभर पुत्र रामपत राजभर की उक्त बाजार में डीजे की दुकान थी। दुकान में छह डीजे मशीन, मिक्सर मशीन, इन्वर्टर बैटरी आदि समान था। 21 दिसम्बर 2020 की रात चोर दुकान में घुसकर सारा सामान उठा ले गए थे। सामान की कीमत लगभग साथ लाख रुपये थी। उस समय पुलिस ने काफी खोजबीन किया। सीसी टीवी फुटेज में एक बाइक से सामान लाद कर चोरों को जाते हुए देखा गया। पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अवधेश राजभर को एक डीजे वाले ने व्हाट्सएप करके एक पुरानी डीजे मशीन खरीदने को कहा। जब वह व्हाट्सप पर मशीन भेजा तब अवधेश को झटका लगा क्योंकि अवधेश ने अपनी मशीन में कम्पनी द्वारा लगाए गए दो पँखों की जगह चार पंखे सेट किये थे जिससे मशीन हीट न हो। वह मशीन पहचान गया। वह तत्काल अपने उक्त परिचित के साथ चोलापुर थाना क्षेत्र के बहुआ गांव में पहुंच गया। वहां मशीन को पूरी तरह से पहचानने के बाद 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तकाल उक्त मशीन को कब्जे में ले लिया। उसके बाद अवधेश को जलालपुर थाने पर लाकर वहां की पुलिस को साथ लाने को कहा। अवधेश जलालपुर पहुंचकर एक बोलेरो से सिपाहियों के साथ उक्त गांव में गया। वहां से मशीन किसने किससे खरीदा इसकी जानकारी करते हुए पुलिस जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर गांव तक पहुंच गई है। अब तक दो मशीन बरामद हुई है। अवधेश के मुताबिक कादीपुर गांव का निवासी युवक पूना चला गया है। वहीं एसआई सदन प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूरी घटना का खुलासा जल्द होगा।