Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरढाई माह बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर

ढाई माह बाद भी आरोपित पुलिस पकड़ से दूर

  • मिस फायर हो जाने से बच गयी थी विद्यालय प्रबंधक की जान

जौनपुर धारा, खुटहन। चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान्न की दुकान पर सुबह बैठकर मोबाइल देख रहे एक विद्यालय प्रबंधक पर अपाची सवार दो बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया था। तमंचे से मिस फायर हो जाने उनकी जान तो बच गयी। दुकान पर बैठे लोगों के ललकारने पर बदमाश उसी बाइक से जौनपुर की तरफ भाग गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात दो बदमाशों पर हत्या के प्रयास का केस तो दर्ज कर लिया लेकिन ढाई माह से अधिक बीत जाने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी को कौन कहे अभी तक उनकी शिनाख्त तक पुलिस नहीं कर सकी। पीड़ित का दावा है कि खुटहन बाजार के आगे तिघरा और खेतासराय बाजार तक लगे कई निजी प्रतिष्ठानों के शीशी टीवी में लाल शर्ट पहने बदमाशों को जौनपुर की तरफ भागते देखा गया। आरोप है कि इसके आगे बढ़ अन्य जगहों पर फुटेज खंगाला गया होता तो बदमाशों की शिनाख्त अवश्य हो जाती। पुलिस घटना को लेकर निष्क्रिय हो गई है। जबकि विलंब होने से हमें अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर परेशानियां बढ़ती जा रही है। शेरापट्टी गांव निवासी चंद्रसेन यादव उर्फ पप्पू चंद्रापैराडाइज इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। रोज की तरह बीते 28 अप्रैल को सुबह वे चौराहे के बगल दुकान पर बैठ अपना मोबाइल देख रहे थे तभी बदलापुर की तरफ से अपाची सवार दो बदमाश वहां पहुंच एक बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा हो गया। दूसरा जेब में रखा तमंचा निकाल पप्पू की कनपटी पर पीछे से फायर करने लगा। कट की आवाज के साथ फायर मिस हो गया। दुकानदार व वहां बैठे अन्य लोग पहले तो दहशत में आ गए। मिस फायर होता देख वे लोग भी हिम्मत जुटा कर ललकारने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश उसी बाइक पर बैठ खेतासराय की तरफ भाग गए। भागते समय कई स्थानों पर उनका सीसीटीवी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गया है। दोनों लाल शर्ट पहने हुए बाइक से भाग रहे हैं। उस समय यहां तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव घटना का शीघ्र खुलासा करने का दावा करते ही रह गए। उनके स्थानंतरण के बाद थाने की जिम्मेदारी योगेन्द्र सिंह को मिली। वह भी इस घटना को लेकर विशेष रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि उनका दावा है कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। इसका अनावरण जल्द ही कर लिया जायेगा।