― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडोर टू डोर अभियान चलाकर 12 बच्चों का किया नामांकन

डोर टू डोर अभियान चलाकर 12 बच्चों का किया नामांकन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर के प्रधानाध्यापक व एसएमसी अध्यक्ष ने डोर टू डोर अभियान चलाकर नए बच्चों का दाखिला किया। वहीं बच्चों के अभिभावकों को बच्चो स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर के प्रधानाध्यापक अश्वनी राय व विद्यालय समिति के एसएमसी अध्यक्ष कपूर चंद विद्यालयों के शिक्षकों को साथ लेकर बंजारेपुर व करमदासपुर गांव में नए दाखिले के लिए डोर टू डोर जाकर बच्चों के अभिभावकों को अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों का दाखिला करवाकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। इस दौरान प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष व विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा प्रेरित किये जाने पर 12 नए बच्चों ने अपना दाखिला स्कूल में करवाया। इस अभियान में प्रधानाध्यापक अश्वनी राय व एसएमसी अध्यक्ष कपूर चंद के साथ सहायक अध्यापिका वंदना यादव, रिम्पल गौतम व शिक्षा मित्र रेनू मौर्य मौजूद रही।

Share Now...