जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के आरा गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी गिराते समय रोकने पर मनबढ़ों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के आरा गांव की विनीता पत्नी सुरेंद्र का उनके पड़ोसी से जमीनी विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी विवादित जमीन पर बुधवार की देर रात महिला के विपक्षी ने उक्त विवादित जमीन पर बिना कोई सूचना दिए मिट्टी गिरवाना शुरू कर दिया। इस बात की जानकरी जब विनीता को हुई तो वह मौके पर पहुंच गयी और उक्त विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने से मना करने लगी। जिस पर महिला के विपक्षियों ने खुन्नस खाकर उसे मारपीट दिया। महिला ने डायल 112 पर कॉल कर के सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
विवादित जमीन पर मिट्टी गिरवाने से रोकने पर महिला को पीटा

Previous article


