Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअंतर्राष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रम्प 2 साल के बैन के बाद फिर चला सकेंगे फेसबुक,...

डोनाल्ड ट्रम्प 2 साल के बैन के बाद फिर चला सकेंगे फेसबुक, इंस्टाग्राम

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा खुल जाएगा. मेटा ने इसकी घोषणा की है. मेटा का कहना है कि आने वाले हफ्तों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा. मालूम हो कि ट्रम्प का अकाउंट दो साल से बंद था. 6 जनवरी को कैपिटल हिल दंगे के बाद से मेटा ने इस पर रोक लगा दी थी. न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि विवादित पोस्ट न हो इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं. ट्रम्प ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम राजनीतिक पहुंच और फंड रेज करने का प्रमुख साधन है.

जनवरी 2021 में बंद हुआ था अकाउंट 
नवंबर महीने में ट्रम्प को फिर से ट्विटर का एक्सेस मिल गया था. और कुछ हफ्तों के बाद उन्होंने कहा था कि वह मेटा के साथ वापसी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी ने जनवरी 2021 में दंगों के दौरान ट्रम्प के दो पोस्ट को हटाने के बाद उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों तक पूर्व राष्ट्रपति की पहुंच को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया था, जिसमें एक वीडियो भी शामिल है. 

विवादों से पुराना नाता
मेटा ने कहा कि अगर ट्रम्प आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट पोस्ट करते हैं, तो कंटेंट को हटा दिया जाएगा और उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर उनके अकाउंट को एक महीने से दो साल के लिए निलंबित कर दिया जाएगा. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर एक पोस्ट में अपने खाते को निलंबित करने के फेसबुक के फैसले की आलोचना की. हाल ही में ट्विटर का मालिकाना हक़ एलन मस्क के पास आने के बाद ट्रम्प के अकाउंट को ट्विटर पर भी बहाल कर दिया गया था. मेन स्ट्रीम के सोशल मीडिया से प्रतिबंधित होने के बाद ट्रम्प ट्रुथ सोशल नामक प्लेटफार्म पर चले गए थे. 

Share Now...