जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के नैनो साइंस केंद्र के डॉ.सुजीत कुमार चौरसिया को नैनो साइंस केंद्र का प्रभारी विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। यह नियुक्ति वरिष्ठता और चक्रानुक्रम के अनुसार 3 वर्षों के लिए की गई है। इस पद पर इसके पहले डॉ.काजल डे थे। डॉ.चौरसिया इसके पूर्व में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वरमिआ, पोलैंड एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च वर्क कर चुके है। डॉ.चौरसिया ने अभी तक पॉलीमर बेस्ड फ्लेक्सिबल एनर्जी डिवाइस के क्षेत्र में 30 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुके है। डॉ.चौरसिया वर्तमान में यूजीसी, नई दिल्ली तथा का यूपीसीएसटी, लखनऊ द्वारा अनुदानित शोध परियोजना पर कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार यादव, पूर्व निदेशक प्रो.देवराज सिंह, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार यादव, अर्थ एण्ड पलटेनरी साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ.श्याम कन्हैया, नैनो साइंस विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.काजल कुमार डे, रिन्यूएबल एनर्जी सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र कुमार चौधरी, मैथमेटिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह सहित रज्जू भैया संस्थान व विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
डॉ.सुजीत चौरसिया बने नैनो साइंस केंद्र के विभागाध्यक्ष

Previous article

